पति ने प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

खूंटी के रनिया में एक पति ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिलो के रनिया थाना क्षेत्र के उडिकेल बरटोली में शुक्रवार की रात एक महिला की टांगी से मारकर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान गांव की ही कोनगाड़ी (33) के रूप में हुई है. हत्या का आरोप उसके पति मथुरा कोनगाड़ी पर है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रेम प्रसंग को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि पत्नी युवक से फोन पर बातचीत करती थी और अक्सर उससे मिलती भी थी. पति ने कई बार पत्नी को युवक से दूरी बनाने की बात कही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था. बताया गया कि शुक्रवार की रात भी इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इसके बाद महिला सो गयी. आरोप है कि इसी दौरान मथुरा कोनगाड़ी ने टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह और रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों को भी जुटाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े: पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में हत्या

ये भी पढ़े: सागर मुंडा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या को दिया था अंजाम

मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी

घटना को लेकर मृतका के मायके वालों की ओर से रनिया थाना में आवेदन दिया गया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ के आधार पर घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद सामने आया है. हालांकि, मामले की पूरी जांच के बाद ही घटना के सभी तथ्यों का स्पष्ट पता चल सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >