खूंटी के निशानेबाजों ने जीते 23 पदक

16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए और नेशनल के लिए क्वालिफाई किया.

खूंटी. आसनसोल शूटिंग क्लब चांदमारी में आयोजित तीन दिवसीय 16 वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं में खूंटी के निशानेबाजों ने 23 पदक हासिल किये. जिसमें तीन स्वर्ण, छह रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं. पदक हासिल करने वालों में 10 मीटर पीप साइट राइफल में अर्चना कुमारी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक तथा सब-यूथ और यूथ वर्ग में कांस्य पदक, रचित रंजन प्रसाद ने 10 मीटर पीप साइट राइफल के यूथ वर्ग में कांस्य पदक, चिराग कुमार ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सीनियर टीम वर्ग में स्वर्ण पदक और यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक, अनन्य शर्मा ने 10 मीटर पिस्टल में इंटर स्कूल वर्ग और सब-यूथ वर्ग में कांस्य पदक, रोशन होरो ने 10 मीटर पिस्टल के सीनियर टीम वर्ग में स्वर्ण पदक, विवेक कुमार ने 10 मीटर पिस्टल के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक और 10 मीटर ओपन साइट राइफल के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, ऋषभ नाग ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक तथा टीम इवेंट में कांस्य पदक, रूपेश कुमार ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के सीनियर टीम इवेंट में कांस्य पदक, शिवानी कुमारी ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के सीनियर वर्ग में रजत पदक तथा यूथ वर्ग में कांस्य पदक, अक्षिता कुमारी ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के यूथ वर्ग में रजत पदक, विद्या कुमारी ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल के यूथ वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया.

चैंपियनशिप में क्लब के निशानेबाजों ने इंटर स्कूल नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है. सभी चयनित खिलाड़ी भोपाल में आयोजित होने वाली इंटर स्कूल नेशनल कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे. इसके अतिरिक्त क्लब के 12 निशानेबाजों ने ईस्ट जोन और प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है. ये खिलाड़ी आगामी ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कोच अनुज कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, धैर्य और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने बधाई दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >