खूंटी के जोजोटोली में 22 सितंबर को सार्वजनिक करम पूजा महोत्सव का होगा आयोजन

खूंटी के जोजोटोली में 22 सितंबर को सार्वजनिक करम पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके सफल संचालन के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है.

खूंटी. सार्वजनिक करम पूजा समिति जोजो टोली, खूंटी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सामुदायिक भवन में बैठक की गयी. बैठक में आगामी 22 सितंबर को खूंटी के जोजोटोली में करम महोत्सव मनाये जाने का निर्णय लिया गया. करम महोत्सव के सफल संचालन के लिए कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया.

मथुरा कंडीर और बंड़ेया नाग बने अध्यक्ष

कार्यकारिणी समिति में मथुरा कंडीर और बंड़ेया नाग को अध्यक्ष, सुनील ओड़ेया, रेशमा मिंजूर, किशुनराय मुंडा को उपाध्यक्ष बनाया गया. निबय हस्सा, आनंद तिड़ू को सचिव, मंगरा बारजो, बिरसा कंडीर, संजय प्रधान को सह-सचिव तथा गोमा शांति तोपनो, सुभासिनी पुर्ती और जमुना मुंडू को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

संरक्षण मंडली में इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

संरक्षण मंडली में सुगुनदास मुंडा, फागु सिंह मुंडा, सनिका टुटी, योगेश वर्मा, मदन मोहन मिश्रा, भैयाराम मुंडा, दसाय मुंडा, सूकरा तिर्की, लुथड़ु मुंडा, बगरय मुंडा, बुधराम सिंह मुंडा आदि को रखा गया है.

ये भी पढ़ें: खूंटी में 64 शिक्षक हुए सम्मानित, बेहतर शिक्षा के लिए योगदान देने का आह्वान

बैठक में कई लोग रहे उपस्थित

बैठक में सोमा मुंडा, बिनीता तोपनो, सनिका तिड़ु, राजु पहान, पालो समद, हीरामनी समद, मधु कंडीर, गोपाल डोडराय, बिरसिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पहुंची खूंटी, छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा - धांधली बंद होने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >