खूंटी: विधायक के सहयोग से केरल से आया अनमोल ढोढराय का पार्थिव शरीर

केरल के वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले खूंटी के श्रमिक अनमोल ढोढराय का पार्थिव शरीर विधायक सुदीप गुड़िया के सहयोग से उनके पैतृक गांव पहुंचा।

खूंटी. केरल के वायनाड में भूस्खलन में तोरपा के उनकुदा निवासी श्रमिक अनमोल ढोढराय की मौत हो गयी थी. गुरुवार को केरल से उसका शव हवाई जहाज के माध्यम से वापस रांची लाया गया. जहां से शव को गांव पहुंचाया गया. उसके शव को वापस लाने में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया का योगदान रहा. ज्ञात हो कि अनमोल ढोढराय आजीविका की तलाश में फरवरी माह में ही केरल गया था. जहां काम के दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गया. जिसमें मिट्टी में दबने से उसकी मौत हो गयी. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास से शव लाया गया. गुरुवार को विधायक सुदीप गुड़िया दिवंगत के आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. परिजनों को उन्होंने ढांढ़स बंधाया. इस दौरान उन्होंने परिवार को आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराया. वहीं उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुये. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि राज्य के बाहर रोजगार के लिए जाने वाले श्रमिक झारखंड की अमूल्य पूंजी हैं. किसी भी श्रमिक या उनके परिवार पर संकट आने की स्थिति में जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी सहायता करना उनका दायित्व है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >