खूंटी. खेलो झारखंड के तहत सोमवार को खूंटी में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है.
कबड्डी और वॉलीबॉल में खूंटी की टीम विजेता
बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में खूंटी की टीम ने जीत दर्ज की. वहीं खो-खो में अड़की की टीम विजेता बनी. बालक वर्ग के वॉलीबॉल में भी खूंटी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया.
बालिका वर्ग के खो-खो में खूंटी की टीम ने जीत दर्ज की. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
