खूंटी: कर्रा में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन, भारी बारिश के बीच दिखा खिलाड़ियों का जोश

कर्रा के संत जोसेफ हाई स्कूल में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

कर्रा (खूंटी). स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन संत जोसेफ उच्च विद्यालय कर्रा के मैदान में किया गया. भारी बारिश के बावजूद विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास

उद्घाटन समारोह में बीपीओ मनमोहन साहू ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन कर प्रखंड, जिला और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की.

जिला स्तर के विजेता राज्य स्तर प्रतियोगिता में लेंगे भाग

उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर के विजेता खिलाड़ी जिला स्तर और जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में प्लस टू उच्च विद्यालय कर्रा की टीम विजेता बनी. वहीं बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्रा ने ट्रॉफी अपने नाम की.

ये भी पढ़ें: खूंटी: दोस्त के जन्मदिन पर रीमिक्स फॉल घूमने गया इंटर छात्र डूबा, 3 घंटे बाद मिला शव

प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान

3000 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधमा के पिंटू लोहरा और बालिका वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय कर्रा की सुचिता मुंडा ने स्वर्ण पदक जीता. प्रतियोगिता के सफल संचालन में विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक संजय मुंडा, प्रेम रतन आइंद, सावित्री कुमारी, प्रवीण ए. खलखो, समीर हेरेंज और चंद्रजीत यादव सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

ये भी पढ़ें: खूंटी: खूंटी-कर्रा मुख्य मार्ग पर अज्ञात युवक का शव बरामद, सड़क हादसे की आशंका

खेलो झारखंड में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sagir ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >