बुंडू की छात्रा काव्या राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शामिल होगी

साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की छात्रा काव्या का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किया गया है.

बुंडू. साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की छात्रा काव्या का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किया गया है. महाराष्ट्र के नासिक के संगमनेर शहर में राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोग आगामी 29 दिसंबर से 3 जनवरी 2026 में आयोजित की जा रही हैं. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी भाग लेने के लिए संगमनेर पहुंच रहे हैं. इस प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू की छात्रा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अपना जगह बनायी. यह प्रतियोगिता सब जूनियरऔर जूनियर वर्ग में किया जा रहा हैं. काव्या का चयन लेग बैलेंस योग प्रतियोगिता में हुआ हैं. बुंडू से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली प्रतिभागी काव्या हैं. साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू के प्राचार्य सुभाष कुमार पटनी और पूरा साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल परिवार काव्या को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >