कर्रा स्टेशन के पास 8 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक, आवागमन के लिए बदलना होगा रास्ता

कर्रा स्टेशन के पास समपार फाटक संख्या एचबी-17 मरम्मत के कारण 7 सितंबर की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा.वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

कर्रा. कर्रा स्टेशन के समीप स्थित समपार फाटक संख्या एचबी-17 में मरम्मत और ओवरहालिंग कार्य के कारण सात सितंबर को आठ घंटे तक आवागमन बंद रहेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से कर्रा-गोविंदपुर रोड स्टेशन के बीच स्थित इस समपार फाटक पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा. इस संबंध में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ), गोविंदपुर रोड भीम सिंह बोदरा ने कर्रा थाना प्रभारी को पत्र भेजकर सहयोग का अनुरोध किया है.

रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा फाटक

उन्होंने बताया है कि सात सितंबर की रात 10 बजे से आठ सितंबर की सुबह छह बजे तक समपार फाटक बंद रहेगा. फाटक बंद रहने के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो सकती है. रेलवे ने लोगों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है.

भीड़ और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल की मांग

संभावित भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कर्रा थाना से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. रेलवे के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक से आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: खूंटी में 64 शिक्षक हुए सम्मानित, बेहतर शिक्षा के लिए योगदान देने का आह्वान

छोटे-बड़े वाहनों के लिए ये होंगे वैकल्पिक रास्ते

उक्त अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. तोरपा से कर्रा व रांची आने-जाने के छोटी व चार-पहिया वाहन चेरवादाग मोड़ से उड़िकेल मोड़ ग्रामीण सड़क का चयन कर सकते हैं. वहीं बड़ी वाहनों के लिए जलटंडा चौक से धनामुंजी होते हुए रिंग रोड तुपुदाना सड़क वैकल्पिक मार्ग का चयन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: किताबों से आगे है शिक्षा... शिक्षक दिवस पर छात्रों को दिया सफलता का बड़ा मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >