खूंटी में सांसद निधि से बने नए करम अखाड़ा का उद्घाटन, कालीचरण मुंडा बोले- संस्कृति बचाना सबकी जिम्मेदारी

खूंटी में सांसद निधि से निर्मित करम अखाड़ा का उद्घाटन हुआ. सांसद कालीचरण मुंडा ने इसे आदिवासी संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इसे संरक्षित करने पर बल दिया. यह अखाड़ा क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखेगा.

खूंटी. स्थानीय बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप स्थित करम अखाड़ा में सोमवार को सांसद निधि से निर्मित नए अखाड़ा का उद्घाटन सांसद कालीचरण मुंडा ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि करम अखाड़ा आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है. सरना समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजना तथा आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.

सांस्कृतिक स्थलों के विकास का दिया भरोसा

सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि समाज के सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए वे आगे भी प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने करम अखाड़ा जैसे स्थलों को संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि समाज के अगुआ लोगों ने अखाड़ा के सौंदर्यीकरण की मांग रखी थी. इस संबंध में सांसद से बात कर पहल की गयी, जिसके बाद कुछ ही दिनों में अखाड़ा का सौंदर्यीकरण कराया गया.

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, पीटर मुंडू, दुर्गावती ओड़या, रामकृष्ण चौधरी, विलसन तोपनो, आमीर हुसैन, सुनीता गोप, सुन्दरमनी हंस समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >