सोनाहातू. किसान मजदूर बेरोजगार समन्वय यूनियन एवं किसान सभा सोनाहातू के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सोनाहातू में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मोटर यूनियन के विश्वनाथ कुम्हार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला. शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. वहीं मजदूर हित में लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. मौके पर किसान नेता उमेश महतो, घुरन पात्र, बसंत सिंह मुंडा, किसान नेता सुनील महतो, विश्वनाथ कुम्हार, जगत सिंह मुंडा, मनीया महतो, जितेंद्र दास, दलाल महतो, मनोज मुंडा, फुलेश्वर मसली, श्री राम महतो, साधूचरण मछुवा आदि उपस्थित थे.
सोनाहातू में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया

सोनाहातू में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया
Copied link
अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ मोटर यूनियन के विश्वनाथ कुम्हार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया.