बुंडू. राजकीय कृत 2 हाई स्कूल लादुपडीह इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के साथ छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया. इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक साख को और मजबूत किया है. इंटरमीडिएट विज्ञान में इस वर्ष स्कूल के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. विद्यालय टॉपर सुप्रिया मुंडा (विज्ञान) प्रियंका कुमारी ( वाणिज्य ), अमित कुमार महतो (कला) रहे. विद्यालय के प्रधानाचार्य रुबेल लकड़ा, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, डॉ भास्कर, संतोष कुमार, सोमनाथ, कुणाल, रविना, छाया रानी, मनीष ने कहा कि विद्यालय केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अनुशासित शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो इस 100% रिजल्ट से साबित हुआ है.
प्लस टू उच्च विद्यालय लादुपडीह में इंटर का परीक्षाफल शानदार रहा
राजकीय कृत 2 हाई स्कूल लादुपडीह इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के साथ छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया.
