एएसके स्कूल में अंतर कक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

खूंटी के रनिया स्थित एएसके इंग्लिश मीडियम स्कूल में चार दिवसीय अंतर कक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ. विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

रनिया (खूंटी): एसडीए लेमेन बाल शिक्षा ट्रस्ट द्वारा संचालित एएसके इंग्लिश मीडियम स्कूल, रनिया में आयोजित चार दिवसीय अंतर कक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गये.

सीनियर बालक वर्ग में कप्तान रोहित डोडराय के नेतृत्व में ग्रुप सी ने खिताब अपने नाम किया. वहीं, सीनियर बालिका वर्ग में कप्तान सबीना गुड़िया की अगुवाई में ग्रुप बी विजेता रहा. जूनियर बालक वर्ग में कप्तान अनीश कच्छप के नेतृत्व में ग्रुप बी और जूनियर बालिका वर्ग में कप्तान अशरन मुंडू की अगुवाई में ग्रुप ए ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में टाइनी-टोट्स के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

ये भी पढ़ें- जेपीएससी के तीन सदस्यों को नोटिस, सीआईडी करेगी पूछताछ

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. जूनियर बालिका वर्ग की खिलाड़ी अशरन प्रेमी मुंडू को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2026 का पुरस्कार दिया गया.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेश कोनगाड़ी ने विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया. उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की.

प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल निदेशक अमितसन भेंगरा और विकास कंडुलना के नेतृत्व में किया गया. मौके पर प्रधानाचार्य मार्कस स्टेनली डोडराय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 77वां वन महोत्सवः सिर्फ ठेके से नहीं, संवेदनशीलता से बचेगा पर्यावरण - मुख्यमंत्री


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >