इएसआइसी के इंश्योरेंस कमिश्नर ने किया खूंटी का दौरा

इएसआइसी के पूर्वी क्षेत्र के इंश्योरेंस कमिश्नर प्रणय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को डीसीबीओ खूंटी का निरीक्षण किया.

खूंटी. इएसआइसी के पूर्वी क्षेत्र के इंश्योरेंस कमिश्नर प्रणय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को डीसीबीओ खूंटी का निरीक्षण किया. खूंटी दौरे के दौरान उन्होंने शाखा प्रबंधक और डीसीबीओ प्रभारी को बीमित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर इएसआइसी की सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि इएसआइसी के अंतर्गत बीमित व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा उपचार, दवाइयां और नकद हितलाभ उपलब्ध कराया जाता है. नियोक्ता परिसरों और डीसीबीओ खूंटी में चिकित्सा शिविर आयोजित करने के निर्देश दिया. मौके पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम के शाखा अधिकारी पीएस किंडो सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >