खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में वित्तीय अनुशासन और विपत्रों की निकासी से पूर्व आवश्यक सावधानियों को लेकर बैठक की गयी. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कोषागार से राशि निकासी में पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग जैसे अधिक कर्मी संख्या वाले विभागों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी को साझा नहीं करें. वित्तीय अनियमितताओं से बचाव सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में की गयी निकासी का मिलान कर सत्यापन रिपोर्ट देने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि जिन बिलिंग क्लर्कों की एक ही स्थान पर तीन वर्षों से अधिक अवधि से पदस्थापन है, उनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि बिना पे-स्लिप के किसी भी प्रकार की वेतन निकासी कदापि नहीं करें. सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें. मौके पर डीडीसी आलोक कुमार, एसडीओ दीपेश कुमारी सहित जिले के पदाधिकारी और अन्य उपस्थित थे.
डीसी ने दिये कोषागार से राशि निकासी में पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश
वित्तीय अनुशासन और विपत्रों की निकासी से पूर्व आवश्यक सावधानियों को लेकर बैठक की गयी.
