वायुसेना में शामिल होने के लिए किया प्रेरित

बिरसा कॉलेज के बहुउद्देश्यीय भवन में बुधवार को भारतीय वायु सेना की टीम ने विद्यार्थियों से मुलाकात की.

खूंटी. बिरसा कॉलेज के बहुउद्देश्यीय भवन में बुधवार को भारतीय वायु सेना की टीम ने विद्यार्थियों से मुलाकात की. इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को वायु सेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान जैसे राफेल लड़ाकू विमान और स्वदेशी तेजस विमान के बारे में जानकारी दी. मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सीके भगत, डॉ पुष्पा सुरीन, अनंत राम, किरण रूबी, सावित्री कुमारी, इंदिरा कोनगाड़ी, वासुदेव हस्सा, डॉ सिजरेन सुरीन, डॉ अल्पना कुमारी, काली मुंडू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >