प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बाल गृह का किया निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने रविवार को सहयोग विलेज संस्था की ओर से संचालित बाल गृह का निरीक्षण किया.

प्रतिनिधि, खूंटी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने रविवार को सहयोग विलेज संस्था की ओर से संचालित बाल गृह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बाल गृह में रहने वाले बच्चों के संबंध में जानकारी ली. संस्था के राम सुरेश राय ने बताया कि बाल गृह में 50 बच्चों को आवासित करने की क्षमता है. इसमें अभी कुल 22 बच्चे रहते हैं. उनमें 12 बच्चे चलागी स्थित राजकीय विद्यालय में और तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बिरहू में अध्ययनरत हैं. वहीं, सात विशेष देखभाल वाले बच्चों के लिए एक विशेष इकाई का संचालन किया जा रहा है. इसमें अलग से शिक्षक और नर्स की व्यवस्था है. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने उसका निरीक्षण किया. संस्था के किचन का भी अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने गुटजोरा स्थित आशा किरण बालिका गृह का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर एसडीओ दीपेश कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >