जेल लोक अदालत में बंदियों को दी गयी कानून की जानकारी

खूंटी उपकारा में जेल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार के निर्देश पर रविवार को खूंटी उपकारा में जेल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कैदियों की स्वास्थ्य जांच भी की गयी. वहीं मरीजों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने कहा कि तीन लाख रुपये वार्षिक से कम आय वाले परिवार की डालसा निःशुल्क सहायता प्रदान करती है. डालसा का प्रयास है कि अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को मदद पहुंचायी जाये. उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया. कहा कि जो बंदी अपने निजी अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध करायी जाती है. जो कि कराधीन बंदियों के मामले की पूरी देखरेख करते हैं. जरूरत पड़ने पर बंदियों की समस्याओं को डालसा तक पहुंचाने में उनकी मदद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कराधीन बंदियों को अपने-अपने वाद संख्या के बारे, अपने अधिवक्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी रखने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि अपने अंदर की प्रतिभा को जगायें और समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ने-लिखने की आदत बनायें. कार्यक्रम में डालसा के एलएडीसी डिप्युटी चीफ नम्रता कुमारी, प्रभारी कारा अधीक्षक अनुराधा कुमारी, शहजादा खान सहित अन्य उपस्थित थे.

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर लगाया शिविर

डालसा के द्वारा रविवार को खूंटी की पिपराटोली स्थित ओल्ड एज होम में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डालसा सचिव ने विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के संबंध में जानकारी दी. कहा कि इसका उद्देश्य वृद्ध लोगों के साथ होनेवाले दुर्व्यवहार के बारे में लोगों को जागरूक करना है. मौके पर अधिवक्ता मदन मोहन राम, अश्विनी मिश्र, पीएलवी नेलिकॉन गाड़ी सहित अन्य उपस्थित थे.

खूंटी उपकारा में जेल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजितB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >