बुंडू. बसंत पंचमी के अवसर पर बुंडू नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मां सरस्वती की अंतिम पूजा दर्शन कर विदाई देते हुए विसर्जित कर दिया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के सभी स्कूल एवं कोचिंग संस्थान में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विसर्जन के समय नाच गान करते हुए मां शारदे को जलाशय में विसर्जित कर दिया गया. युलर संस्थान की ओर विसर्जन के दिन अंतिम दर्शन प्रार्थना सभा और पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की युवा छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने मां सरस्वती के दर्शन कर आशीष मांगी और विद्या ज्ञान की कामना करते हुए प्रसाद वितरण कर प्रतिमा को विसर्जित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
