युवती का शव बरामद

खूंटी थाना क्षेत्र के महुआटोली साकेटोली से बुधवार को एक युवती का शव बरामद किया गया है.

खूंटी.

खूंटी थाना क्षेत्र के महुआटोली साकेटोली से बुधवार को एक युवती का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान सुनीता मुंडू (20) के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को उसके घर से बरामद की है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुनीता घर पर अकेली थी. उसके परिजन बंदगांव गये थे. अगले दिन सुबह जब परिजन घर लौटे तो उसे फंदे से झूलते हुए पाया. शव को नीचे उतारा गया. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका व्यक्त की जा रही है. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >