विधायक न किया सोलर सिंचाई योजना का शिलान्यास

सारिदकेल गांव में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सोलर आधारित उदवह सिंचाई योजना का शिलान्यास

प्रतिनिधि, तोरपा.

विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार को ओकड़ा पंचायत के सारिदकेल गांव में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सोलर आधारित उदवह सिंचाई योजना का शिलान्यास नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया. इसके पूर्व गांव के पाहन ने विधि-विधान से पूजा की. विधायक ने कहा कि यह सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी. उन्होंने कहा कि झामुमो ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में कृषि और सिंचाई को प्राथमिकता दी थी और उसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोई भी योजना जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से बनती है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि राशि का सही सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें. विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में धान, गेहूं, तरबूज आदि की खेती होती है. सिंचाई सुविधा मिलने से किसानों को काफी राहत मिलेगी और फसल उत्पादन में भी वृद्धि होगी.

धरातल पर उतर रही हैं योजनाएं :

झामुमो के खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि राज्य की सरकार लगातार जनहित के कार्यों में लगी है. विकास योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. मुख्यमंत्री झारखंड को सजाने-संवारने और विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों से योजना की नियमित निगरानी करने की अपील की. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रूबेन टोपनो, मोजीर अंसारी, मुकेश सिंह, जेम्स आईंद, मुखिया बुधराम कंडुलना, संजय साहू, नेलसन होरो, जयदीप तोपनो, हुसरु बारला आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >