पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का किया गया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का शुक्रवार को गुमला जाने के क्रम में खूंटी में स्वागत किया गया.

खूंटी.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का शुक्रवार को गुमला जाने के क्रम में खूंटी में स्वागत किया गया. खूंटी के भगत सिंह चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर फूल-माला से स्वागत किया. श्री दास ने भी कार्यकर्ताओं से सह्रदयता से मिले और बात की. उन्होंने भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस क्रम में कई लोगों ने अपनी समस्याएं भी बतायी. स्वागत करनेवालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, रूपेश जायसवाल, संजय साहू, लीलू पहान, विनोद नाग, सुरेश जायसवाल, प्रियांक भगत, अर्जुन पहान, राजेश नाग, आकाश कुमार सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >