तोरपा. कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा (खूंटी) में गुरुवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका आयोजन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया. मेला का उद्घाटन डीसी आर रॉनिटा ने दीप प्रज्वलित कर किया. मेला में उपस्थित किसानों को कृषि के उन्नत तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीज, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि झारखंड सरकार कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आय वृद्धि, सिंचाई सुविधा, बीज उपलब्धता एवं पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु सतत कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि कृषि पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दें, ताकि अधिक से अधिक कृषक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें. विधायक ने मेला में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर किसानों को पुरस्कृत भी किया गया.
किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है सरकार : विधायक
कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा (खूंटी) में गुरुवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है सरकार : विधायक