गुरुकुल के प्राचार्य को दी गयी विदाई

गुरुकुल परिसर में आयोजित समारोह में विदाई दी गयी.

तोरपा. कल्याण गुरुकुल तोरपा (खूंटी) के वरीय प्राचार्य केशव चंद मोहंती को बुधवार को गुरुकुल परिसर में आयोजित समारोह में विदाई दी गयी. प्रोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण क्वालिटी एश्योरेंस एंड स्टैंडर्ड के पद पर रांची में हुई है. इस अवसर पर नए प्राचार्य भूपेन्द्र शर्मा का स्वागत भी किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ केसी मोहंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्हें उपहार भी दिया गया. कार्यक्रम में उपप्रमुख संतोष कर, नये प्राचार्य भूपेन्द्र शर्मा, समाजसेवी भोला मांझी, अजीत राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

वार्ड नंबर 3 से करिश्मा देवी ने नामांकन किया

बुंडू. बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 से करिश्मा भगत ने नामांकन दाखिल किया है. उन्होंने कहा जनता का सहयोग भरपूर मिल रहा है. जनता की साथ मिली तो क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करूंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >