लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें : डीसी

जिला अनुकंपा समिति की बैठक

खूंटी.

समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने और रिपोर्ट देने को कहा. उन्होंने उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह-अनुदान और सरकारी सेवा में नियोजन को लेकर विचार-विमर्श किया. बैठक में सात मामलों की समीक्षा की गयी. वहीं सारी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने को कहा. मौके पर प्रभारी उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, डीएसपी मुख्यालय अखिल कुजूर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शिशिर कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

जिला अनुकंपा समिति की बैठकB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >