खूंटी में जंगली हाथियों का आंतक, दो किसानों के घर किया क्षतिग्रस्त

रनिया के तांबा गांव में जंगली हाथी ने दो किसानों के घर क्षतिग्रस्त कर दिए. वन विभाग ने घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है.

रनिया (खूंटी): प्रखंड क्षेत्र के तांबा गांव में देर रात एक जंगली हाथी ने दो किसानों मानसिद्ध डहंगा और दयाल डहंगा के कच्चे खपरैल मकान तोड़ दिये. मकान क्षतिग्रस्त होने से दोनों किसानों के सामने परेशानी बढ़ गयी है.

वन विभाग की टीम ने लिया जायजा

घटना के बाद पीड़ित किसानों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी और आर्थिक सहायता की गुहार लगायी. सूचना मिलने पर वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी गांव पहुंचे. टीम ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया. विभाग की ओर से मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक फॉर्म भी भरवाये गये. पीड़ित परिवारों को उम्मीद है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जल्द आर्थिक सहायता मिल सकेगी.

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में भय

ग्रामीणों ने बताया कि रनिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. हाथियों के गांवों में प्रवेश करने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- खूंटी-चाईबासा मार्ग पर अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 45 हजार का चालान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >