रनिया में हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त

रनिया प्रखंड के लोवा स्कूल टोली गांव में सोमवार की रात जंगल से भटक कर जंगली हाथी आ गया.

रनिया. रनिया प्रखंड के लोवा स्कूल टोली गांव में सोमवार की रात जंगल से भटक कर जंगली हाथी आ गया. हाथी ने किसान दुखिया सुरीन के कच्चे खपरैल मकान को निशाना बनाया. हाथी ने अपनी सूंड़ से मकान के छप्पर को तोड़ दिया और अंदर रखे लगभग एक क्विंटल धान को खा लिया. घटना के दौरान दुखिया सुरीन ने शोर मचा कर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी. जिसके बाद गांव के लोग एकजुट हुए और किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. इस घटना में मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ अनाज के नुकसान से किसान को हजारों रुपये की क्षति हुई है. पीड़ित परिवार ने वन विभाग को सूचना देकर मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >