कर्रा के गांव में घुसे हाथी ने मचाया उत्पात, घर ध्वस्त किये

बकसपुर पंचायत अंतर्गत लापा सरना टोली में शनिवार की मध्यरात्रि एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के बकसपुर पंचायत अंतर्गत लापा सरना टोली में शनिवार की मध्यरात्रि एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया. हाथी ने किसान हिलारियुस आईंद के घर को ध्वस्त कर दिया. घर तोड़ने के बाद घर में रखे अनाज को भी हाथी ने खा लिया. हाथी के गांव में आने की सूचना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. जंगली हाथी आने के बाद पूरा गांव जग गया. ग्रामीण पूरी रात मशाल, शोरगुल और अन्य उपायों से हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते रहे. कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह हाथी गांव से निकलकर जंगल की ओर चला गया. तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. बकसपुर पंचायत की मुखिया पूनम बारला ने बताया कि इलाके में यह एक अकेला हाथी है, जो लगातार आसपास के कई गांवों में आतंक का कारण बना हुआ है. उन्होंने कहा कि जब भी यह हाथी किसी गांव में प्रवेश करता है, तो इसका मुख्य निशाना ग्रामीण किसानों के घर होते हैं. जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी की निगरानी बढ़ाने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >