बुंडू बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष और 13 वार्ड सदस्य का चुनाव होना सुनिश्चित हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. यह चुनाव गैर दलीय आधार पर बैलेट पेपर से होगा. नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी. नामांकन वापसी की तिथि 6 फरवरी है 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. मतदान की तिथि 23 फरवरी और परिणाम 27 फरवरी को आएगा. अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के पद पर लड़ने वाले उम्मीदवारों ने नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है. इसके साथ ही नगर क्षेत्र में चुनाव चर्चा तेज हो गयी है. भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा कई बार लगातार बैठक कर पार्षद और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनाने में जुटे हुए हैं. इसके अलावा कांग्रेस, आजसू, और अन्य राजनीतिक दल भी चुनाव की तैयारी में बैठक शुरू कर दी है.
बुंडू में चुनावी सरगर्मी तेज, नामांकन की तैयारी में जुटे प्रत्याशी

बुंडू में चुनावी सरगर्मी तेज, नामांकन की तैयारी में जुटे प्रत्याशी
Copied link
बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष और 13 वार्ड सदस्य का चुनाव होना सुनिश्चित हो गया है.