कर्रा प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार

कर्रा प्रखंड के कर्रा, गोविंदपुर, बिरदा, बरवादाग, लोधमा, तिक्की, लरता लिमड़ा और घुनसूली में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के कर्रा, गोविंदपुर, बिरदा, बरवादाग, लोधमा, तिक्की, लरता लिमड़ा और घुनसूली में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया. शनिवार सुबह को सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की. लोग नये-नये कपड़े पहनकर ईदगाह तथा मस्जिद पहुंचे. नमाज के पहले मस्जिद के इमाम ने रमजान माह, रोजा रखने और रोजा एहतराम, इबादत करने, सदका, फितरा जकात तथा रमजान के मुबारक महीना में रहमत बरकत व मगफिरत की जानकारी दी. नमाज सभी लोगों ने दुआ-ए मगफिरत मांगी. वहीं सभी की सलामती, तंगी की दूरी, खुशहाली, क्षेत्र और देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी. सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी. सेवइयां और तरह-तरह के पकवान का लोगों ने लुत्फ उठाया. पर्व को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा खुशी का माहौल देखा गया. चौक-चौराहे और गांव के मुख्य स्थानों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >