दो लाख रुपये के डोडा लदा कार जब्त

मुरहू थाना क्षेत्र के बाजीगमा पथ से पुलिस ने अवैध डोडा लदा वैगनआर कार (जेएच 01एसी 3001) बरामद की है.

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के बाजीगमा पथ से पुलिस ने अवैध डोडा लदा वैगनआर कार (जेएच 01एसी 3001) बरामद की है. कार में सात प्लास्टिक बोरा में 131.8 किलोग्राम डोडा लदा हुआ था. जिसका बाजार मूल्य दो लाख रुपये आंका गया है. एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि कुछ लोग कार में डोडा लोड कर बंदगांव से मुरहू की ओर आ रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने चमरा टोली मैदान के पास पहुंची तो कार सवार पुलिस को देखते ही मुरहू सीएचसी की ओर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने जब कार का पीछा किया तो कार सवार बाजीगमा के पास कार को छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने डोडा लदे कार को जब्त कर लिया है. एसपी ने बताया कि कार में सवार लोगों की पहचान कर ली गयी है. अभियान में एसडीपीओ वरुण रजक, इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गोडविन केरकेट्टा, सअनि जगरन उरांव और रिजर्व गार्ड शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >