नेहरू कप हॉकी के लिए तैयार खूंटी, अंडर-15 और अंडर-17 में भिड़ेंगे खिलाड़ी

खूंटी में जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को होने जा रहा है. इसमें अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. विजेता प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे.

खूंटी. खूंटी जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को किया जायेगा. प्रतियोगिता बिरसा मुंडा स्टेडियम, एस प्लस टू हाइस्कूल मैदान और बिरसा मुंडा कॉलेज मैदान में होगी. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे. आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को उपायुक्त जावेद हुसैन और डीडीसी केरंगे करेंगे.

19 से 21 सितंबर तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विजेता प्रतिभागियों को आगे होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. चयनित प्रतिभागी 19 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. डीईओ दीप्ति कुमारी ने बताया कि नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >