खूंटी में महिला उद्यमियों के लिए इनक्यूबेटर कार्यक्रम लॉन्च, व्यवसाय बढ़ाने को मिलेगी 10 लाख तक की सहायता

झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत महिला उद्यमियों के लिए बेहतरीन मौका. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं गैर-कृषि व्यवसायों में 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता और विशेषज्ञ मार्गदर्शन पा सकती हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है.

खूंटी. डीआरडीए सभागार में सोमवार को झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय लॉन्चिंग सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को गैर-कृषि क्षेत्र के विनिर्माण और सेवा आधारित व्यवसायों से जोड़ना है. इसके तहत महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और बाजार से जुड़ाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी गयी.

150 उत्कृष्ट महिला उद्यमियों का होगा चयन

कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य स्तर पर 150 उत्कृष्ट महिला उद्यमियों का चयन किया जायेगा. चयनित उद्यमियों को व्यवसाय के विस्तार और विकास के लिए 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जायेगी. इसके अलावा विशेषज्ञों की ओर से व्यक्तिगत मार्गदर्शन, व्यावसायिक प्रशिक्षण और इनक्यूबेशन सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी.

पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ाव पर जोर

महिला उद्यमियों को उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग, आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल तथा बाजार से जुड़ाव के लिए उपलब्ध सहयोग की जानकारी दी गयी. व्यवसाय विकास, नेटवर्किंग, सरकारी योजनाओं और वित्तीय संस्थानों से लिंकेज के साथ व्यवसाय प्रबंधन और प्रशिक्षण के बारे में भी बताया गया.

30 सितंबर तक कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन

कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गयी है. कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार और विकास के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >