ओके :::: खूंटी. खूंटी जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खूंटी के बिरसा कॉलेज स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 12 जून से जिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. जिसमें जिले के स्कूल फुटबॉल टीम और फुटबॉल टीम क्लब शामिल होंगे. संघ के कोषाध्यक्ष सुनील नायक ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक टीमें आठ जून तक अपना पंजीयन करा सकते हैं. ————– गायत्री प्रज्ञापीठ तमाड़ में हवन-यज्ञ व वृक्षारोपण पांच को तमाड़. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गायत्री प्रज्ञापीठ तमाड़ में शुक्रवार को हवन-यज्ञ एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होगा. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा. इसकी जानकारी गायत्री प्रज्ञापीठ तमाड़ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुखराम सिंह मुंडा ने दी.
जिला फुटबॉल लीग 12 जून से
बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 12 जून से जिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा.
