कोयल कारो जनसंगठन की बैठक में शहीद दिवस मनाने पर चर्चा

रनिया में कोईल कारो जनसंगठन की शीर्ष कमेटी की बैठक हुई.

तोरपा. तपकारा में दो फरवरी को मनाये जानेवाले शहीद दिवस की तैयारी को लेकर मंगलवार को रनिया प्रखंड के जापुद बगीचा में कोईल कारो जनसंगठन की शीर्ष कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष जोन जुरसेन गुड़िया ने की. बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए डूब क्षेत्र अंतर्गत सभी पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों की देखरेख करने वाली समितियों से शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की गई. संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया कि शहीद दिवस के दिन तपकरा क्षेत्र में दारू-हंड़िया सहित किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बताया गया कि दो फरवरी को डूब क्षेत्र के सभी पर्यटन स्थल पेरवाघाघ, पांडुपुडिंग, चंचला घाघ आदि बंद रहेंगे. बैठक में निकोलस कन्डुलना, मसीहदास गुड़िया, रेजन गुड़िया, अमृत गुड़िया, दुलार मुंडा, बिनोद गुड़िया, बिमल गुड़िया, प्रकाश डाहंगा, कृष्णा बड़ाइक, एरियल कन्डुलना, नमजन कन्डुलना, प्रेमचंद कन्डुलना, प्रभुसहाय कन्डुलना,नैना कोनगाड़ी सहित दर्जनों प्रतिनिधि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >