समस्याओं का समाधान सभी पक्षों से संवाद कर निकाला जायेगा : डीसी

खूंटी में नव पदस्थापित उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया.

खूंटी. खूंटी में नव पदस्थापित उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. वे जिले के 15वें उपायुक्त बने. निवर्तमान उपायुक्त आर रॉनिटा ने उन्हें पदभार सौंपा. वहीं जिले का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए शुभकामनाएं दी. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने सबसे पहले समाहरणालय सभागार में अधिकारियों से बैठक की. जिसमें उन्होंने सबका परिचय प्राप्त करने के बाद रविवार को आयोजित होनेवाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि जिले का पहला लक्ष्य रविवार को होनेवाली परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करना है. इसके लिए ज्वाइंट ब्रीफिंग हो चुकी है. जो निर्देश दिये गये हैं. उसका अक्षरशः पालन करें. किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल सूचना दें. उन्होंने कहा कि नियमों का सही से पालन करें. बैठक के उपरांत उन्होंने जिले के पत्रकारों से बात की. जिसमें उन्होंने कहा कि जिले की विभिन्न समस्याओं का समाधान सभी पक्षों से संवाद कर निकाला जायेगा. विकास कार्यों को गति दी जायेगी. खूंटी जिस स्थिति में है उसे उसके ऊपर ले जाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पेसा कानून को लेकर बातचीत कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मौके पर एसडीओ दीपेश कुमारी, परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, एलआरडीसी अरविंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

दुमका के निवासी हैं सौरभ कुमार भुवनिया

खूंटी में नवपदस्थापित उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया झारखंड के दुमका जिला के निवासी हैं. वे 2019 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. खूंटी से पूर्व वे रांची के उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थे.

नव पदस्थापित उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने किया पदभार ग्रहण

खूंटी जिला के 15वें उपायुक्त बने सौरभ कुमार भुवनियाB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >