उपायुक्त ने जिला निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण

खूंटी उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवेदनों का समय पर निष्पादन करने और कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया।

खूंटी. उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने मंगलवार को जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचे आवेदकों से बातचीत किया. उनके आवेदन और निबंधन संबंधी कार्यों के बारे में जानकारी लिया. उपायुक्त ने आवेदकों से यह भी जाना कि उन्हें आवेदन जमा करने अथवा निबंधन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है.

उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों को दस्तावेजों की उचित जांच के बाद ही संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी आवेदनों का समय पर निष्पादन करें. आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर नहीं लगवायें. उन्होंने सभी कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुरूप पारदर्शी तरीके से समय पर पूरा करने के लिए कहा.

इसके पश्चात उपायुक्त ने परिसदन भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने परिसदन भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं सौन्दर्यीकरण, आवश्यक मरम्मती, साज-सज्जा और साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. परिसदन भवन को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाए रखने के लिए कहा. इस दौरान अपर समाहर्ता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >