उपायुक्त ने जिला निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण

खूंटी उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

खूंटी. उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने मंगलवार को जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने कार्यालय पहुंचे आवेदकों से बातचीत कर आवेदन और निबंधन संबंधी कार्यों की जानकारी ली.

साथ ही, प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के बारे में भी पूछा. उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को दस्तावेजों की उचित जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने और आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. इसके बाद उन्होंने परिसदन भवन का निरीक्षण किया और सौंदर्यीकरण, आवश्यक मरम्मत, साज-सज्जा व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >