कर्रा. कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान हटाने की मांग को लेकर अजित मुंडा की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक के बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जीतपहान मुंडा को हटाने की मांग को लेकर कर्रा सीओ अन्वेषा ओना को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के विकास में ग्राम प्रधान का सही से योगदान नहीं हो रहा है. जिससे ग्रामीणों को परेशानी का समाना करना पड़ा रहा है. जिसे लेकर गांव में ग्रामीण पिछले एक साल से ग्राम प्रधान जीतपहान मुंड़ा का विरोध कर रहे हैं. आठ-नौ माह पहले भी कर्रा सीओ को डुमरगड़ी गांव के ग्राम प्रधान जीतपहान मुंडा को हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था. इस संबंध में सीओ अन्वेषा ओना ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिया गया आवेदन को संबंधित विभाग में भेज दिया गया है. आदेश आते ही आगे की कार्रवाई की जाएंगी. मौके पर अजीत मुंडा, प्रेम होरो, फुलमनी तिग्गा, जीवन तिर्की, अरूण कुजूर, प्रेमचंद होरो, बुधनाथ मुंडा के अलावे सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे.
ग्राम प्रधान को हटाने की मांग
कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान हटाने की मांग को लेकर अजित मुंडा की अध्यक्षता में बैठक की.
