पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति देने की मांग

खूंटी सहित राज्य के अन्य जिलों में पोस्ट मैट्रिक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है.

खूंटी. खूंटी सहित राज्य के अन्य जिलों में पोस्ट मैट्रिक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है. इसे लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्र ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि खूंटी जिले के करीब तीन हजार एसटी-एससी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ तीन वर्ष से लंबित है. जिसके कारण गरीब विद्यार्थियों के माता-पिता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने मांग की कि विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति का जल्द भुगतान किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >