बकाये वेतन भुगतान की मांग

झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ जिला शाखा ने उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया है.

खूंटी : झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ जिला शाखा ने उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया है.

जिसमें जिला के अल्पसंख्यक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को गत मार्च से मई तक का वेतन भुगतान कराने की मांग की गयी है.

कहा गया है कि कई माह से बकाया भुगतान नहीं होने से संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं के परिवार की माली हालत खराब हो गयी है. संघ ने वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >