जेईई और नीट की तैयारी के लिए कोचिंग की मांग

उपायुक्त से कोचिंग फिर से शुरू कराने की मांग की है.

खूंटी. कालामाटी स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एसटी, एससी, ओबीसी छात्राओं को जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारी करायी जाती थी. जिसे बंद कर दिया गया है. इसे लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्र ने उपायुक्त से कोचिंग फिर से शुरू कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उक्त कोचिंग के माध्यम से ग्रामीण छात्राओं को लाभ पहुंच रहा था. छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए कोचिंग को फिर से शुरू करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >