खूंटी: डीएवी का कलस्टर स्तर प्रतियोगिता की शुरूआत, बच्चों ने खेला फुटबॉल मैच

खूंटी के डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, फुटबॉल और शूटिंग में छात्रों ने दिखाया दम।

खूंटीः स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्लस्टर स्तर खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुरूआत किया गया. प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने क्रीड़ा ध्वजारोण कर, मशाल प्रज्वलित कर और खेल शपथ दिलाकर किया. इस अवसर पर प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया.

जिसमें डीएवी पुंदाग तथा गोविंदपुर के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से फुटबॉल मैच का शुरूआत किया. फुटबॉल का पहला मैच अंडर 17 वर्ग के बालक वर्ग में डीएवी पुंदाग और टीसीआई गोविंदपुर के बीच में मैच खेला गया. जिसमें डीएवी गोविंदपुर चार-शून्य से विजयी हुई.

अंडर 19 वर्ग बालक वर्ग में भी गोविंदपुर की टीम ने पुंदाग की टीम को दो-शून्य से पराजित किया. तीसरा मैच डीएवी बरियातू और डीएवी खूंटी के बीच खेला गया. जिसमें डीएवी बरियातू की टीम तीन-शून्य से विजयी हुई.

तृतीय स्थान के लिए पुंदाग और डीएवी खूंटी के बीच में मैच हुआ जिसमें डीएवी खूंटी की टीम एक-शून्य विजयी हुई. बचे हुये मैचों का आयोजन बुधवार को किया जाएगा. खूंटी के हेल्थ क्लब में डीएवी बरियातू तथा डीएवी खूंटी के छात्रों के बीच में शूटिंग प्रतियोगिता हो रही है.

वहीं टेबल टेनिस में अंडर 14, 17 और अंडर 19 वर्ग बालिका वर्ग में टीसीआई गोविंदपुर की टीमें विजयी हुई. बालक वर्ग में गोविंदपुर और बरियातू की टीमों ने जीत हासिल किया. विजयी टीमों को प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एसके पाठक और डीएवी खूंटी के प्राचार्य मनोजेष्वर कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएवी पब्लिक स्कूल के पुंदाग के प्राचार्य तापस घोष, केंद्रीय विद्यालय खूंटी, एकलव्य मॉडल स्कूल के प्राचार्य सहित प्रबंधन समिति की सदस्य सीमा जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, एसके मिश्र, मृत्युंजय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >