सड़क हादसा में साइकिल सवार की मौत

जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जम्हार बाजार में हुये सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

कर्रा. जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला जारी है. रविवार की देर शाम जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जम्हार बाजार में हुये सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुदा बड़काटोली निवासी 37 वर्षीय बहुरा मुंडा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वे साइकिल से जम्हार बाजार गये थे. बाजार से घर वापस लौटने के क्रम में जम्हार बाजार के पास ही एक अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे उसके सर और शरीर में गंभीर चोटें आयी और घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को थाना ले आयी. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद बहुरा मुंडा के घर मातम छाया हुआ है. बहुरा मुंडा अपने पीछे पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है. वह अपने परिवार एकमात्र सहारा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >