कांग्रेसजनों ने लिया बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी.

खूंटी. सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी. सभी ने बाबा साहेब के चित्र में माल्यार्पण किया गया. सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. जिला मौके पर पीटर मुंडू, रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, विलसन तोपनो, देवेंद्र महतो, गुलाम गौस, फिरोज आलम, आमिर हुसैन, प्रनीत तोपनो, मीनाक्षी तोपनो, शशिकांत होरो, पॉल भेंगरा, सोहेल अंसारी, विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.

विद्यार्थियों ने मनाया अंबेडकर जयंती

मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने विद्यार्थियों ने डॉ आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान का जानकारी दी. मौके पर शिक्षिका रश्मि, शिक्षक जेवियर सहित अन्य उपस्थित थे.

याद किये गये बाबा साहेब

शहर के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत तमाड़ मोड़ में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर संतोष वर्मा की अध्यक्षता में लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम में विलसन तोपनो, अजय कुमार, शिवकांत मिश्रा, जुगल कुमार सिंह, विकास कुमार, कारू राम, जगत पाल मुंडा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस सहित अन्य उपस्थित थे.

महादेव मंडा में मनायी गयी जयंती

शहर के महादेव मंडा में घासी नायक समाज के द्वारा मंगलवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर माहेश्वर प्रसाद और पूर्व स्टेनो बिजेंद्र कुमार राम ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी. समाज के जिलाध्यक्ष विनय नायक ने सभी को उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की. मौके पर सावन नायक, विष्णु नायक, प्रेम नायक, नथन नायक, नागेंद्र नायक, विजय नायक, दीपेश नायक, बजरंग नायक, अलित नायक, सिकंदर नायक, प्रदीप नायक, लाल नायक सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >