कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा ने भरा परचा, भाजपा की रानी आज करेंगी नामांकन

नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत बोदरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत बोदरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वे कांग्रेस की समर्थित उम्मीदवार हैं. मंगलवार को वे ढोल-नगाड़ा और बाजा के साथ जुलूस के साथ समाहरणालय भवन पहुंचीं. इस दौरान उनके समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया. अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी. मोहल्ले-टोले में बिजली, पानी और सड़क पहुंचाने का काम करेंगी. खूंटी को सुंदर, स्वच्छ और खिलखिलाता खूंटी बनायेंगी. बिना किसी भेदभाव का शहरवासियों के लिए काम करेंगी. उन्होंने कहा कि जीत के प्रति वे 100 प्रतिशत आश्वस्त है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, विलसन बोदरा, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्र, नईमुद्दीन खान, पीटर मुंडू, ऋतुराज झा, गुलाम गौस, आमिर हुसैन सहित अन्य उपस्थित रहे.

भाजपा ने रानी टूटी को दिया समर्थन

खूंटी. भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद राम ने रानी टूटी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया. उन्होंने बताया कि वे बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. बुधवार को सभी कार्यकर्ता कचहरी मैदान में एकत्रित होकर सामूहिक रूप से पैदल यात्रा करते हुए नामांकन के लिए समाहरणालय खूंटी पहुंचेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खूंटी जिला प्रभारी सत्य नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी ने अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में रानी टूटी को समर्थन दिया है. अब हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि उन्हें विजयी बनायें. मौके पर जगन्नाथ मुंडा, संजय साहू, निखिल कंडुलना, मदन मोहन मिश्रा, जितेंद्र कश्यप, नौरी पूर्ति, परमेश्वर प्रसाद, महावीर राम, विजय कुमार, कंचन सिंह, कृष्ण नंद तिवारी, गौरा देवी, लव चौधरी, जय भाला, राजु गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

निकाय चुनाव का लोगो लगेगा

खूंटी नगर पंचायत

स्लग::::दलों से समर्थन की घोषणा होते ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रेस

मनोनीत का दावा : खूंटी को सुंदर, स्वच्छ और खिलखिलाता खूंटी बनायेंगेB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >