तोरपा. संत जोसेफ इंटर कॉलेज तोरपा में शुक्रवार की रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर कॉलेज के कार्यालय व स्टोर का ताला तोड़कर अंदर घुसे तथा वहां रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, माइक आदि सामान की चोरी कर ली. ताला तोड़ने के लिए चोर अपने साथ हथोड़ा, लोहे का रॉड आदि लेकर आये थे. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उसे वहीं छोड़ कर चले गये. कॉलेज के प्राचार्य फादर तेजकुमार लिंडा ने बताया कि कॉलेज कैंपस में रहनेवाले पूर्व प्राचार्य फादर बालधीर बारला ने सुबह में कार्यालय का ताला टूटा हुआ देखा. उन्होंने इसकी सूचना अन्य फादर व स्टाफ को दी. चोरी की सूचना तपकारा थाना को भी दी गयी.
संत जोसेफ इंटर कॉलेज से कंप्यूटर चोरी
तोरपा के संत जोसेफ इंटर कॉलेज में अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चोरों द्वारा छोड़ा गया हथोड़ा तथा बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network