खूंटी. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को जन शिक्षण संस्थान खूंटी की ओर से स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की अपील की गयी.
परिसर और आसपास की हुई सफाई
अभियान के तहत जन शिक्षण संस्थान परिसर और आसपास के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गयी. इस दौरान लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी.
कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता का शपथ भी लिया. मौके पर जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक शैलेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सुब्रत सेन प्रधान, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शशि प्रकाश, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी (लाइवलीहुड) प्रभावती कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
