खूंटी में स्वच्छता ही सेवा अभियान, जन शिक्षण संस्थान परिसर में चला सफाई अभियान

जन शिक्षण संस्थान खूंटी ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया.

खूंटी. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को जन शिक्षण संस्थान खूंटी की ओर से स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी गयी.

जन शिक्षण संस्थान परिसर सहित आसपास के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गयी. कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ भी ली.

मौके पर प्रभारी निदेशक शैलेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सुब्रत सेन प्रधान, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शशि प्रकाश, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी (लाइवलीहुड) प्रभावती कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >