खूंटी. उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा में बुधवार को चुनाव प्रक्रिया के तहत बाल संसद का गठन किया गया. बाल संसद गठन के लिए विद्यार्थियों ने मतदान किया. जिसमें अध्यक्ष राजेश महतो, प्रधानमंत्री निखिल लोहार, शिक्षा मंत्री निशा कुमारी, खेल कला एवं सांस्कृतिक मंत्री अनामिका खोया, पर्यावरण मंत्री रोहित मोहाली, स्वच्छता मंत्री प्रीतम मुंडा, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री रतनी आईंद, स्वास्थ्य मंत्री सचिन नाग, उपस्थित मंत्री करण मुंडा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अंजलि मुंडा, कौशल विकास मंत्री सिमरन कुमारी तथा पोषण मंत्री ज्योति हीरो को चुना गया. चुनाव प्रक्रिया में अजय कुमार, मनोज कुमार, मतगणना में राजेश कुमार, सूरज कुमार, कोमल जायसवाल, सुशांति कुमारी, रॉयलेनप कंडुलना का योगदान रहा. कोमल जायसवाल ने सभी को शपथ दिलाया. विद्यालय की प्रभारी ओखा कुमारी ने बाल संसद के सदस्यों को शुभकामनाएं दी. पूरे कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक मोहम्मद रियाज आलम ने किया.
बाल संसद का किया गया गठन

बाल संसद का किया गया गठन
Copied link
उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा में बुधवार को चुनाव प्रक्रिया के तहत बाल संसद का गठन किया गया.