बछड़ा प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

मुरहू प्रखंड के माहिल में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

खूंटी. पशुपालन प्रभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत बुधवार को मुरहू प्रखंड के माहिल में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में विभिन्न पशुपालकों के घरों में उत्पन्न बेहतर नस्ल के बछड़ों की प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी में कुल 61 बछड़ों का मूल्याकंन उनके जन्म उपरांत अब तक के बेहतर खान-पान, रख-रखाव और प्रबंधन के आधार पर किया गया. मूल्यांकन के उपरांत सर्वश्रेष्ठ तीन पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया. जिसमें प्रथम पुरस्कार माहिल गांव के अमरेंद्र मांझी की बछड़ी, द्वितीय पुरस्कार जलेश्वर महतो और तृतीय पुरस्कार अजय मांझी की पाड़ी को प्रदान किया गया. विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिया गया. अन्य चयनित पशुपालकों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालन और गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. बीडीओ ने वैज्ञानिक और बेहतर पशुपालन अपनाकर आमदनी दोगुनी करने के संबंध में जानकारी दी. कार्यक्रम में डॉ विनय कुमार झा, डॉ ललित कुमार गागराई, गणेश मांझी, चंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >